ऊंचाहार:हरिओम वाल्मीक हत्याकांड के दो अभियुक्त जांच में पाए गए दोष मुक्त,,,?

ऊंचाहार:हरिओम वाल्मीक हत्याकांड के दो अभियुक्त जांच में पाए गए दोष मुक्त,,,?

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी



- 15 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र तय



ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के बहुचर्चित हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड में विवेचना के दौरान दो अभियुक्त को दोष मुक्त पाया गया है। उनकी नामजदगी गलत पाए जाने पर विवेचक क्षेत्राधिकार द्वारा उन्हें आरोप से मुक्त कर दिया है।
     ज्ञात हो की बीते साल 2 अक्टूबर को फतेहपुर जनपद के निवासी हरिओम वाल्मीकि को चोर समझ कर निर्ममतापूर्वक पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। उसका शो क्षेत्र के ईश्वर दासपुर रेलवे हाल्ट के पास बरामद हुआ था।इस हत्याकांड का एक वीडियो भी वायरल हुआ। यह हत्याकांड उसे समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया और वह खुद मृतक के घर फतेहपुर पहुंच गए। उसके बाद इस घटना ने राजनीतिक रंग लिया और पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके घटना के वायरल वीडियो के आधार पर कल 17 लोगों को नाम जद करते हुए जेल भेजा था।  इस मामले की प्रारंभिक विवेचना ऊंचाहार के  निरीक्षक सियाराम अपराध सियाराम राजपूत द्वारा की गई। बाद में मुकदमे की धाराएं बढ़ाने के बाद इसकी विवेचना सीओ  द्वारा प्रारंभ की गई ।अब क्षेत्राधिकारी डलमऊ द्वारा संकलित साक्ष्य के आधार पर क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी संदीप सिंह और जमुनापुर गांव निवासी नितिन को दोष मुक्त पाया है ।क्षेत्राधिकार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि दोनों के विरुद्ध कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है ।इसलिए इनकी नाम जदगी गलत पाई गई , इसके अलावा अन्य अभियुक्तों  के विरुद्ध उन्होंने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया है।