रायबरेली-तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर

रायबरेली-तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-मौरावा मार्ग पर गुरुवार के दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार अभिषेक पुत्र गुरुचरण उम्र 35 वर्ष निवासी मदाखेड़ा अपनी पत्नी रामजानकी उम्र 30 वर्ष, जोकि गर्भवती है, उन्हें बाइक से लेकर अपने गांव से बछरावां जांच कराने के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर अपने गांव के मुख्य चौराहे के निकट पहुंचे, तभी बछरावां से मौरावा की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सामने से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही दोनों बाइक सवार दंपति सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायल दंपति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक भावेश यादव के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन दोनो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।