ऊंचाहार:होली के दिन रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल,,,,

ऊंचाहार:होली के दिन रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल,,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी




​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

*​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,*

होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल  ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।