रायबरेली-पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली-पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के रायबरेली प्रथम आगमन पर बछरावां टोल प्लाजा पर ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभूतपूर्व स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए टोल प्लाजा पर सुबह से ही भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटने लगे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी, युवा नेता मनीष गुप्ता और अनमोल तिवारी उपस्थित रहे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा पहुँचा, पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "पंकज चौधरी जिंदाबाद" राजा साहब जिंदाबाद, मनोज पांडे जिंदाबाद के नारों से गूँज उठा। पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलों का बड़ा हार पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी और मनीष गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर जनपद की धरा पर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ अपने अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया। इस स्वागत समारोह ने रायबरेली में भाजपा की मजबूत एकजुटता का प्रदर्शन किया। उपस्थित नेताओं ने साझा बयान में कहा कि पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन रायबरेली में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। आगे का कार्यक्रम टोल प्लाजा पर स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बछरावां के सिंह द्वार के लिए रवाना हुआ, जहाँ भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़े थे। इसके पश्चात वे कन्नावा गाँव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।