रायबरेली-जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कीचड़ युक्त हुई कस्बे की गलियां

रायबरेली-जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कीचड़ युक्त हुई कस्बे की गलियां

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। वर्तमान समय में नगर पंचायत बछरावां की गलियां जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कीचड़ युक्त होती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसका ताजा तरीन मामला तब सामने आया, जब एक स्थानीय नागरिक में अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से उन कीचड़ युक्त गलियो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के माध्यम से उक्त स्थानीय नागरिक के द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान समय में नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जल निगम विभाग के अधिकारियों के द्वारा पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसके कारण उन्होंने पूरे कस्बे की गलियो को खोद कर रख दिया है और कुछ गलियों में पाइप डालने के बाद उक्त विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन रास्तों को ठीक से बंद व बराबर नहीं किया गया। जिसके कारण वर्तमान में हो रही बारिश का पानी उन गलियो में पूर्ण रूप से भरा हुआ है और वह गलियां कीचड़ मुक्त होने के बजाय कीचड़ युक्त होती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही साथ वीडियो वायरल करने वाले स्थानीय नागरिक के द्वारा यह भी बताया गया कि स्थानीय लोगों की इस समस्या पर न तो जल निगम विभाग ध्यान दे रहा है न ही स्थानीय नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी! जिससे किसी न किसी दिन किसी राहगीर के साथ दुर्घटना होने का अंदेशा बन रहा है। जो अपनी जिम्मेदारी के प्रति उक्त जिम्मेदारों के द्वारा बरती जा रही लापरवाही को पूर्ण रूप से दर्शाता हुआ नजर आ रहा है। वही इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी राम आशीष वर्मा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कस्बे की उक्त समस्या का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा। साथ ही साथ उक्त विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह सफाई से अपना कार्य करें, ताकि कोई स्थानीय नागरिक या राहगीर दुर्घटना का शिकार न हो सके।