रायबरेली-"ओ" लेवल में सफल छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

रायबरेली-"ओ" लेवल में सफल छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

डलमऊ रायबरेली कस्बे में संचालित ऋषि कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट अपनी अलग की पहचान बनाता जा रहा हैं। बुधवार को ओ लेवल के जारी हुए परीक्षा परिणाम में A व B ग्रेड पास हुए बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई साथ इंटीट्यूट के डायरेक्टर ऋषि कुमार प्रजापति ने पास हुए छात्र छात्राओ को माला पहनाकर कर मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। A व B ग्रेड से पास हुए ओ लेवल में अभिनव यादव,आस्था तिवारी,अविका चौधरी,नंदनी गुप्ता,शगुन पाल,तनु यादव,रश्मि, अल्पिता तिवारी,विवेक यादव,सरवन,आयुष, उत्कर्ष, प्रिंस मौर्य,आर्यन यादव, अरिन यादव,अमित कुमार,शांति कुमार, कोमल, चांदनी, प्रिया चौधरी,साक्षी यादव, आदर्श,जितेंद्र कुमार,कोमल, प्रिया, नीलेश,अजय,राहुल,प्रिया को इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के द्वारा सम्मानित किया गया ।
     ऋषि कम्प्यूटर के मालिक ऋषि प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर हर क्षेत्र में आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवा, संचार और वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ओ लेवल में पास हुए बच्चे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंच रहे हैं।