रायबरेली- "शिक्षा है अनमोल रतन,पढ़ने का सब करो जतन!"

रायबरेली-  "शिक्षा है अनमोल रतन,पढ़ने का सब करो जतन!"

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली- ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत पैदल,मोटर साइकिल,कार रैली का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी खीरों रायबरेली मुकेश कुमार के द्वारा किया गया!  रैली को खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र खीरों से निकलकर शिवपुर, गन्ना कांटा से खीरों चौराहा होते हुए ब्लॉक कार्यालय से आगे बढ़ते हुए चौधराइन का पुरवा, लालपुर होकर भीतरगांव पहुंचती है! भीतरगांव से आगे बढ़कर ग्राम सेनी से गुजरते हुए मेडौली होकर शिक्षकों का विशाल जुलूस स्कूल चलो अभियान के "एक भी बच्चा छूट न जाए, सबका नामांकन करवाएं!
 केवल शिक्षा ही है सीढ़ी, जिससे आगे बढ़ती पीढ़ी!
 "शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन"आदि प्रेरक नारे लगाता हुआ उन्नत खेड़ा से होता हुआ अस्पताल मोड खीरो पहुंचता है! तत्पश्चात अस्पताल मोड़ से ब्लॉक संसाधन केंद्र तक शिक्षकों का विशाल जुलूस बैनर पोस्टर के साथ नारे लगाता हुआ व पैदल मार्च करता हुआ खीरों चौराहे से गुजरते हुए स्लोगन से गुंजायमान करता हुआ ब्लॉक संसाधन केंद्र तक पहुंचता है! इस बाइक व कार रैली में ब्लॉक के 150 विद्यालयों के करीब 200 अध्यापक अपनी बाइक व कारों के साथ सम्मिलित होते हैं!
 रैली को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026,27 में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, इसके लिए जन समुदाय में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से करीब 20 किलोमीटर लंबी यह रैली निकाली गई है! जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय रही!इसके पूर्व प्रत्येक विद्यालय से भी रैलियां निकाली जा चुकी हैं! व इसके लिए पूर्व मे भी प्रधानाध्यापको की बैठक कर के इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है! बाइक रैली का उत्साह इस कदर दिख रहा था कि रैली के लिए महारानीगंज,लक्षीपुर बरौन्डी,लोदीपुर आदि से शिक्षक अपनी कारों में बैनर पोस्टर तख्तिया लेकर स्कूल चलो अभियान के लिए जन समुदाय को जागरूक करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र खीरो पहुंचते हैं!
 कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी बैठक करके समस्त विद्यालय प्रभारियों को संबोधित करते हुए स्कूल चलो अभियान के लिए प्रतिशत नामांकन व 10% बढ़ोतरी का लक्ष्य प्रत्येक विद्यालय हेतु निर्धारित करते हैं! और इस कार्य हेतु प्रत्येक विद्यालय को तत्परता से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं!
इस अवसर पर शिक्षक नेता श्याम शरण यादव, नीरज हंस, बिश्वनाथ प्रसाद, संजय सिंह, रमेश सिंह, दर्शनलाल,गोवर्धन प्रसाद,मनीष तिवारी, बृजेश पाण्डेय, एआरपी सुरेश कुशवाहा, बीरेंद्र, रामबहादुर, प्रेम प्रकाश, दुर्गा शंकर, गौरव गुप्ता, रामचंद्र, राघवेंद्र सिंह, इमरान खान, राजेश सिंह, पंकज वर्मा,रामनारायण, ब्रह्म नारायण, आशुतोष मिश्र,अंकुर शुक्ल, प्रवेश दीक्षित, अमन, सुनील, राकेन्द्र गुप्ता, संतोष मौर्य सहित करीब दो सौ शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे!