रायबरेली-6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रायबरेली। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 9 मार्च 2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त मुख्तार उर्फ सीबू पुत्र स्वर्गीय मुस्ताक खान निवासी ग्राम पूरे काजी पश्चिमनगर परसदेपुर थाना डीह जनपद रायबरेली को 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज ढलान राही के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना मिलएरिया पर मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से बरामदगी के दौरान 6 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद ओप्पो मोबाइल, एक अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 33 बीएफ 7846 बरामद हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रामप्रताप यादव, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी सनोज यादव, आरक्षी अमित कुमार की महती भूमिका रही।