रायबरेली-मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा हुआ अनियंत्रित

रायबरेली-मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा हुआ अनियंत्रित

-:विज्ञापन:-




नाले किनारे पलटने से सात लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र शिवगढ़ के अंतर्गत ओसाह शिवगढ़ मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गया। जिसमें घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल ई रिक्शा चालक कल्लू निवासी कसरावा थाना बछरावां अपना ई रिक्शा लेकर उक्त मार्ग होते हुए शिवगढ़ से ओसाह की तरफ आ रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसका रिक्शा मार्ग किनारे स्थित नाले के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ई रिक्शा सवार स्वाना पत्नी कल्लू उम्र 85 वर्ष, हरिबक्स पुत्र रामगणेश उम्र 35 वर्ष, तुलसा देवी पत्नी हरिबक्स उम्र 32 वर्ष, क्रिश पुत्र हरिबक्स उम्र 13 वर्ष निवासीगण भवानी खेड़ा थाना शिवगढ़ एवं सुखदेव पुत्र पंचम उम्र 57 वर्ष निवासी जहांगीराबाद थाना बछरावां व रामप्रसाद पुत्र मिट्ठूलाल उम्र 70 वर्ष निवासी बहादुरपुर थाना बछरावां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा सभी घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात स्वाना की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।