ऊंचाहार:लड़कियों की एआई जनरेट अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

ऊंचाहार:लड़कियों की एआई जनरेट अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । बेटी के ससुराल वालों पर महिला ने उसकी बेटियों की अश्लील वीडियो जनरेट करके वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है । मामले में उसने अपनी बेटी के देवर समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित किया है ।
         क्षेत्र के गांव जमालपुर माफी मजरे सवैया राजे निवासिनी एक महिला  का कहना है कि उसकी पुत्री  की शादी पांच साल पहले सावापुर नेवादा गांव में हुई थी । आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे है । महिला की तीन अन्य बेटियां है , जिनकी शादी अभी नहीं हुई है । महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का देवर व अन्य ससुराल वालों ने धमकी दी है कि उसकी अविवाहित बेटियों का अश्लील वीडियो ए आई से जनरेट करके वायरल कर देंगे , जिससे तुम्हारी बेटियों की शादी नहीं होगी । इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की बुलाकर आपसी बातचीत से समाधान निकाला जाएगा।