रायबरेली:आखिर कौंन है ऊंचाहार थाने में तैनात दरोगा सुजीत यादव जिन पर थाने से भगाने का लगा आरोप,दबंगों ने युवक को घसीट-घसीट कर पीटा, CCTV में कैद घटना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो.8573856824

रायबरेली जिले में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को पकड़कर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन दबंग एक युवक को सड़क पर घसीटते हुए उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दबंग लगातार उस पर हमला करते रहे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घायल पीड़ित ने हल्का दरोगा सुजीत यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित के शरीर पर मारपीट के कई चोट के निशान भी मौजूद हैं।
न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव का है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।