भारत के विश्व विजेता बनने पर कस्बा वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मनाया जश्न

भारत के विश्व विजेता बनने पर कस्बा वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मनाया जश्न

-:विज्ञापन:-




भारत की जीत पर होली व दीपावली दोनों त्योहारों के संगम के साथ दिखा जश्न का उत्सव

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज रायबरेली। बीते रविवार को गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के द्वारा न्यूजीलैंड की टीम पर 96 रनों की जीत दर्ज करने के बाद स्थानीय कस्बे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान होली और दीपावली दोनों त्योहारों का संगम एक साथ जश्न के रूप में देखने को मिला है। आपको बताते चले की भारत की ऐतिहासिक जीत एवं लगातार दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीतने के पश्चात क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर देर रात कस्बे में भव्य जश्न मनाया। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा भारत माता की जय के जयकारो का भी उद्घोष किया गया, जिसकी ध्वनि से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। विदित होकर बीते 7 फरवरी 2026 को प्रारंभ हुए इस T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में विश्व की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 96 रनों से परास्त कर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके पश्चात पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला तो वहीं कस्बे व क्षेत्र में भी क्रिकेट प्रेमियों ने विभिन्न माध्यमों से जश्न मना कर अपनी खुशी जाहिर की है। और इस जीत के जश्न पर होली और दीपावली दोनों त्योहारों का संगम कर आतिशबाजी के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने एक दूसरे के साथ रंग खेल कर भी अपना जश्न मनाया है।