रायबरेली-लगातार चोरियां से थर्राया क्षेत्र, दहशत में जी रहे हैं क्षेत्रीय लोग

रायबरेली-लगातार चोरियां से थर्राया क्षेत्र, दहशत में जी रहे हैं क्षेत्रीय लोग

-:विज्ञापन:-



अज्ञात चोरों के बुलंद हौसलों के सामने नतमस्तक हुई बछरावां पुलिस


आए दिन हो रही चोरियों से पुलिस की संलिप्तता की अब आने लगी है बू


दर्जनभर चोरियों के पश्चात एसपी का अभयदान पाकर निश्चिंत है थाना प्रभारी

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावा रायबरेली। वर्तमान समय में थाना क्षेत्र के अंदर चोरों के आतंक ने चोरी की घटनाओं की ऐसी सुनामी ला दी है, जिससे क्षेत्र थर्राया हुआ है और क्षेत्रीय लोग दहशत एवं भय के माहौल में जीने को मजबूर है। बात की जाए तो वर्तमान में बछरावां थाने की कमान सभाल रहे थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के 36 दिन के कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोर अंजाम दे चुके हैं और अज्ञात चोरों के बुलंद हौसलों के आगे बछरावां पुलिस  नतमस्तक होती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन इतनी घटनाएं घटित होने के बाद भी वर्तमान थाना प्रभारी की निश्चिंतता और उनके हाव-भाव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने उन्हें अभयदान दे रखा है। बात की जाए तो वर्तमान थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के 36 दिन के कार्यकाल में चोरों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसका ताजा तरीन मामला सोमवार व मंगलवार की रात देखने को मिला, जब अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के तिलेडा गांव एवं उसके एक मजरे में चार घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात एवं बर्तन सहित लाखों रुपए का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की चोरों ने तिलेडा गांव के रहने वाले अनूप कुमार पुत्र मंसाराम के घर में छत के रास्ते से प्रवेश कर कमरे के अंदर रखे बक्से एवं अलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं जेवरात समेत 4 से 5 लाख रुपए का माल पार कर दिया। वही चोरों ने उक्त गांव के ही रहने वाले संदीप पुत्र छेदालाल के घर में पीछे की दीवार से सेध काटने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें नाकाम रहे। इसके पश्चात उन्होंने उक्त गांव के ही सुभाष पुत्र दिवाकर के घर के अंदर कमरे की कुंडी तोड़ी लेकिन परिजनों के जग जाने पर पर छत के रास्ते से नौ दो ग्यारह हो गए। इसके पश्चात अज्ञात चोरो ने गांव के ही एक पुरवा ककरहिया में दिनेश रैदास पुत्र मैकुलाल, जो कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, उनके घर के अंदर प्रवेश करते ही घर में किसी भी सदस्य की मौजूदगी न पाकर आराम से कमरों के अंदर रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर लगभग नगदी समेत 5 लाख के सोने चांदी के जेवरात एवं पीतल के बर्तन पार कर दिए। जिसकी जानकारी पीड़ित दिनेश के भाई के द्वारा दी गई है। वहीं घटना का शिकार हुए सभी पीड़ितों के द्वारा यह बताया गया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी है, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया की घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है, आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का अनावरण किया जाएगा। लेकिन सोचनीय बिंदु यह है कि जिस दिन यानी दिनांक 13 जनवरी 2026 से वर्तमान थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने स्थानीय थाने का पदभार ग्रहण किया है, उसी दिन से अज्ञात चोरों ने उन्हें चुनौती देते हुए उनकी पुलिस को नतमस्तक करने के साथ-साथ उनके 36 दिन के कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर उनके कार्यकाल पर काला धब्बा लगा दिया है, जो कहीं न कहीं वर्तमान थाना प्रभारी की पुलिसिया कार्यशैली में बरती जा रही घोर लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण साबित हो रही है।