ऊंचाहार:पैसा मांगा तो हत्या करके फेंका शव के मामले में मुकदमा दर्ज,,,,?

ऊंचाहार:पैसा मांगा तो हत्या करके फेंका शव के मामले में मुकदमा दर्ज,,,,?

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । पूर्व प्रधान के पति ने धोखे से लिखाई गई भूमि का पैसा मांगने पर किसान की जहर खिलाकर हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है। 
      यह हत्या बीती शिवरात्रि के दिन हुई है । भूमि का बैनामा पांच साल पहले सन 2020 में हुआ था । कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा गांव की महिला बूधा देवी का आरोप है कि उनके पति रामदीन के नाम  गांव में एक भूमि थी । जिसका शहजादपुर गांव की पूर्व प्रधान रही एक महिला के पति ने उसके पति को गवाही देने के लिए सन 2020 में तहसील ले गया और उसकी जमीन का अपने पक्ष में बैनामा करा किया । इसकी जानकारी काफी समय बाद महिला को हुई तो उसके पति ने बताया कि उसने गवाही दी है और पूर्व प्रधान पति ने कुछ कागज पर उससे अंगूठा लगवाया है । उसके बाद महिला  पूर्व प्रधान के पास पहुंची तो उसने काफी आनाकानी के बाद स्वीकार किया कि उसने भूमि का बैनामा कराया है , जिसका पैसा वह धीरे धीरे दे देगा । महिला का आरोप है कि इधर जब उसका पति पैसे के लिए पूर्व प्रधान पति पर दबाव बनाने लगा। बीती 15 फरवरी को  सुबह उसके पति को वह बुलाकर कही ले गया , और शाम को उसकी हत्या करके शव उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया । जब वह अपने पति के पास पहुंची तो उसे मृत अवस्था में देखकर सन्न रह गई । महिला का आरोप है कि उसके पति को जहर खिलाकर मारा गया था । उसने तत्काल मामले की सूचना  पुलिस को दी । सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।