रायबरेली-मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

रायबरेली-मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से मां-बेटे और बहू जख्मी हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सोमवार की देर शाम की है। पीड़िता बतूना पत्नी स्वर्गीय भोंदू निवासिनी पूरे गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा ने बताया कि उसके बेटे अवधेश ने एक पुराना मोबाइल गांव के ही एक युवक के हाथ बेंचा था। युवक ने मोबाइल खराब करके दे दिया और पैसे वापस ले लिया, उसी विवाद को लेकर युवक ने पीछे से घर में कूद कर उसे और उसके बेटे अवधेश कुमार उम्र 19 वर्ष, बहु शिवांगी पर हमला करके जख्मी कर दिया। तीनों को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बाबत शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।