रायबरेली-ऊंचाहार में लड़कियों ने मारी बाजी , शीर्ष पर किया कब्जा

रायबरेली-ऊंचाहार में लड़कियों ने मारी बाजी , शीर्ष पर किया कब्जा

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली - मंगलवार को सी बी एस ई कक्षा 12 का सत्र 2024 - 25 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल एन टी पी सी ऊंचाहार के सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्रतिशत के साथ सफलता प्राप्त की। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।कई छात्र-छात्राएं ऐसे रहे जिन्होंने 90% से अधिक अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। आकांक्षा मौर्या ने सर्वाधिक  95.2% अंक अर्जित किए जबकि मनु यादव ने 93.4% लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,आदर्श सोनी  को 93.2%तृतीय स्थान मिला। इशान्या भारद्वाज 88.8%और साक्षी आर्या ने 88.4% अंक ,जबकि नीशू पाल  ने 88.0% प्राप्त किए, प्राची मौर्य ने 87.6% और अनुष्का यादव ने 87.2%अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य  देवेंद्र कुमार मिश्र जी ने सभी छात्र छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।