रायबरेली में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में शहर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर में हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शातिर चोर शंकर प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बीते दिनों साकेत नगर में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मामले का खुलासा करते हुए रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे में सर्विलांस टीम और शहर कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने पहले भी इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली