रायबरेली: अवैध निर्माण को लेकर पीड़ित राजकरन सिंह ने तहसीलदार से लगाई गुहार

रायबरेली: अवैध निर्माण को लेकर पीड़ित राजकरन सिंह ने तहसीलदार से लगाई गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: अवैध निर्माण को लेकर पीड़ित राजकरन सिंह ने तहसीलदार से लगाई गुहार आपको बता दे कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के करकसा गांव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव निवासी राज करन सिंह ने ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर गांव के ही अमरेंद्र सिंह पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमरेंद्र सिंह द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे आम रास्ता व ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार आपत्ति जताने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया, जिसके बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।
राज करन सिंह ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर अवैध निर्माण हटाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं तहसील प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन जांच के बाद क्या कदम उठाता

पीड़ित राज करन सिंह ने लेखपाल पर हीलाहवाली है आरोप लगाते लापरवाही करने ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है