रायबरेली: सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई पर सियासी तंज

रायबरेली: सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई पर सियासी तंज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर जिले की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और रायबरेली से बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने इस सगाई पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में गांधी परिवार को बधाई देते हुए परंपरा और संस्कृति का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि गांधी परिवार में नई बहू के आगमन की शुभकामनाएं, और यह कि भारतीय संस्कार व संस्कृति के अनुरूप सही समय यानी खरमास में बहू का आगमन शुभ संकेत है। मंत्री ने आगे यह भी कहा कि कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में उच्च कुल की बहू का आगमन मंगलकारी माना जाता है।

हालांकि, उनके इस पोस्ट को राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि निजी पारिवारिक अवसरों पर राजनीति करना अनुचित है, जबकि बीजेपी खेमे का तर्क है कि मंत्री ने बधाई के साथ अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को व्यक्त किया है।

इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य बधाई संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे गांधी परिवार पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष मान रहे हैं।

फिलहाल, कांग्रेस की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।