रायबरेली-वर्षो से बदहाल सामुदायिक शौचालय, स्थिति बद से बदतर

रायबरेली-वर्षो से बदहाल सामुदायिक शौचालय, स्थिति बद से बदतर

-:विज्ञापन:-

 


 रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टांघन में मौके पर पहुंच कर जब सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया तो शौचालय की स्थिति किसी पुराने खण्डहर से कम नहीं है I जहां एकतरफ़ सरकार की मंशा पर पानी फ़ेर रहे जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम प्रधान वहीं दूसरी तरफ सरकार '' सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय '' की नीति पर चल रही है I अब सवाल ये है कि क्या वास्तव में जिम्मेदार को इसके बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है या फिर इस बदहाली के जिम्मेदार वो स्वयं हैं I जब ग्रामवासियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि निर्माण कार्य के दो से तीन महीने के बाद इसकी स्थिति जर्जर हो गई और अभी तक किसी जिम्मेदार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है जगतपुर जैसे शहरी इलाकों का जब ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की हालत क्या होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, समयानुसार ये देखना है कि प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही करती है या स्थिति वैसे के वैसे ही रहती है