रायबरेली: शिक्षक हितों पर मंथन, डलमऊ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संगोष्ठी संपन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र के शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी शहर स्थित उत्सव लॉन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षक हितों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में उपस्थित शिक्षक साथियों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है और किसी भी शिक्षक को किसी प्रकार की समस्या आने पर सभी साथी एकजुट होकर उसके समाधान के लिए सहयोग करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन शिक्षक एकता को और अधिक मजबूत बनाएगा।
संगोष्ठी में चयन वेतनमान, लंबित एरियर, एमडीएम ऑडिट, शिक्षिकाओं के चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल), कैशलेस चिकित्सा कार्ड सहित अन्य लंबित समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी, डलमऊ से मुलाकात कर इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वार्ता करेगा, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषणगंज के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने की। बैठक में योगेश सिंह, बृजेश कुमार बाजपेई, राजेंद्र कुमार शुक्ल, अवनीश श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार शुक्ल, दुर्गेश मिश्रा, शंकर लाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, निशांत पांडे, अवध किशोर मिश्रा, अक्षय दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जयकरन सिंह, राजेश सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, मोहित मिश्रा, राहुल सिंह, इमरान खान, आशीष कुमार चौधरी, पारुल रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

rexpress 