रायबरेली: भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

रायबरेली: भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। खीरो थाना क्षेत्र के बरौडी-लालपुर मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने रास्ते में रोककर बूथ अध्यक्ष को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित की ओर से आरोप लगाया गया है कि रंजिश के चलते तीन अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर उनके ऊपर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जबरन नशीला पदार्थ भी पिलाया। इसके बाद आरोपी पीड़ित की बाइक और दो मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है। खीरो थाना क्षेत्र के बरौडी-लालपुर मार्ग पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।