रायबरेली भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर

रायबरेली भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर पिपरी पुल के पास बीते सोमवार की देर रात दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की एक बाइक पर सवार अनुज कुमार अपनी पत्नी अंजू निवासी मंशाखेड़ा के साथ शिवली चौराहे से अपनी ससुराल बाराबंकी जनपद के कोडर गांव जा रहे थे। तभी उक्त घटना स्थल पिपरी पुल के पास दत्तगंज निवासी महेंद्र व अनुज की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा तीनों घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान अंजू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अनुज एवं महेंद्र को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतका महिला अंजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।