रायबरेली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम और तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

रायबरेली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम और तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने जारी किए प्रशासनिक बदलाव के आदेश, अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

रायबरेली-जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बड़ा फेरबदल किया है। कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में विभिन्न तहसीलों के अधिकारियों के साथ-साथ निर्वाचन कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रीति सिंह को डलमऊ से स्थानांतरित कर एसडीएम (न्यायिक) सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चन्द्र प्रकाश गौतम को एसडीएम (न्यायिक) सदर से एसडीएम (न्यायिक) लालगंज बनाया गया है। श्याममणि त्रिपाठी को एसडीएम डलमऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं तहसीलदार स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। सुरेन्द्र कुमार को तहसीलदार डलमऊ बनाया गया है, जबकि केशव प्रताप सिंह को तहसीलदार लालगंज और धर्मेन्द्र कुमार को तहसीलदार सलोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा यशवन्त सिंह को तहसीलदार (न्यायिक) डलमऊ, अवनीश कुमार को तहसीलदार (न्यायिक) सलोन तथा पवन कुमार यादव को तहसीलदार (न्यायिक) सदर बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के साथ निर्वाचन कार्य में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।
जनपद में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व और तहसील स्तर पर कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।