ऊंचाहार:नशे में धुत युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल,,,,,

ऊंचाहार:नशे में धुत युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार, रायबरेली/होली के उल्लास के बीच लापरवाही और नशे के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमुनापुर के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे और तेज रफ्तार बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठे।
कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव निवासी सचिन कुमार (21 वर्ष) अपने ममेरे भाई मोहित के साथ बाइक से अपनी किसी रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जैसे ही वे जमुनापुर के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वान्या मिश्रा ने बताया कि:
सचिन कुमार को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मामूली चोटों के कारण खतरे से बाहर बताया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है।