रायबरेली-एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप,लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई

रायबरेली-एसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप,लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई इंस्पेक्टर अनिल सिंह को एसपी ने किया लाइन हाजिर बीते कई मामलों में लापरवाही बरत रहे थे इंस्पेक्टर अनिल सिंह एसपी रवि कुमार ने तत्काल प्रभाव से अनिल सिंह को किया लाइन हाजिर सलोन कोतवाली प्रभारी थे इंस्पेक्टर अनिल सिंहजिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लापरवाही बरतने के आरोप में सलोन कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अनिल सिंह बीते कई मामलों में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे थे और शिकायतों के निस्तारण में भी ढिलाई बरत रहे थे। इसको लेकर उच्चाधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं मामले को गंभीरता से लेते हुए रवि कुमार (पुलिस अधीक्षक, रायबरेली) ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अनिल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।