ऊंचाहार:युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने: ऊंचाहार में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आई सामने

ऊंचाहार:युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने: ऊंचाहार में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आई सामने

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर मोखरा गांव के पास एक युवक को कार में बंधक बनाकर अवैध असलहे की बट से बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव और सनसनी पैदा कर दी है।
पीड़ित की पहचान सलोन कोतवाली क्षेत्र के हटका मजरे उमरन गांव निवासी हिमांशु तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हिमांशु के बेटे का मुंडन संस्कार था। शाम के वक्त वह किसी काम से सरेनी गांव के पास गया था। आरोप है कि इसी दौरान माधोपुर मोखरा गांव के कुछ दबंगों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसे अपने गांव के पास ले जाकर सिर पर असलहे की बट से हमला किया और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हिमांशु को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।