ऊँचाहार: प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में शिवलिंग का अपमान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ऊँचाहार: प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में शिवलिंग का अपमान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी 


​ऊँचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र गौरीशंकर मंदिर में तोड़फोड़ और शिवलिंग पर वार करने के आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उपजिलाधिकारी (SDM) के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।​बीते दिनों हमीदपुर बड़ागांव स्थित गौरीशंकर मंदिर में एक युवक ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। शराब के नशे में धुत एक अर्धनग्न युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने न केवल मंदिर में लगा त्रिशूल उखाड़ा, बल्कि उससे शिवलिंग पर ताबड़तोड़ वार भी किए।

- ​CCTV फुटेज से हुई पहचान, हिंदू संगठनों में था रोष

​युवक की यह शर्मनाक करतूत मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाया था।​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ।​मंगलवार को पुलिस ने आरोपी कुलदीप यादव उर्फ अजोरे (निवासी: नंदी का पुरवा) को धर दबोचा।
​ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी गई और सीधे जेल भेज दिया गया।