रायबरेली-लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अभय सिंह

रायबरेली-लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अभय सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


लोक जनशक्ति पार्टी रायबरेली का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष का अभय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ से लेकर रायबरेली तक हुआ जगह जगह भव्य स्वागत

लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायबरेली के इंदिरा नगर में हुआ संपन्न ।

रायबरेली के इंदिरा नगर कोतवाली क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने पार्टी की विचारधारा को जनता के सामने रखा।
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी दलित और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है साथ ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है । बिहार चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन किया । पासवान ने बताया कि पार्टी डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर विकास कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में अभय सिंह को रायबरेली जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। सिंह ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने रायबरेली से आगामी चुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे दलित समाज को गुमराह कर वोट बैंक बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और पंचायत चुनाव में भी केंद्रीय नेतृत्व पर कार्य करेगी  प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक अभय सिंह जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाई और कहा कि आपके नेतृत्व में जो यह हजारों नौजवानों ने आज रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन में इतिहास रचा है या वाकई में काबिले तारीफ है और हमें वह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे जिला अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश की महिला अध्यक्ष आरती पांडे अमेठी जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष के साथ कई जनपदों के दर्जनों जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में रायबरेली जिला अध्यक्ष अभय सिंह की घोषणा की गई जिस पर वहां पर मौजूद हजारों नवयुवकों ने चिराग पासवान जिंदाबाद अभय सिंह जिंदाबाद अरविंद पासवान जिंदाबाद के नारों से पंडाल को गुंजायमान कर दिया