सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद की सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद की सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। शुक्रवार दोपहर अपने एकदिवसीय दौरे पर जनपद फतेहपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान लोकसभा सांसद अखिलेश यादव का जनपद की सीमा पर स्थित दखिना टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि उनका काफिला जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश हुआ, वैसे ही स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के द्वारा जय अखिलेश, जय समाजवाद के नारे लगाए जाने लगे। इस दौरान उन्होंने स्वागत कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह स्वीकार करते हुए अभिवादन किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, सदर विधानसभा सपा प्रत्याशी आरबी यादव, विनय यादव, आशीष पटेल, बृजेंद्र चौधरी राजेंद्र यादव, देशराज यादव, सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।