योगी के बहादुर शेर के मरने पर रो पड़ा पूरा यूपी, STF इंस्पेक्टर सुनील ने आखिरी एनकाउंटर में अरशद गैंग को बना दिया लंगड़ा

उत्तर प्रदेश के शामली मुठभेड़ में कग्गा गैंग के 4 लोगों को मार गिराने वाले STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौत हो गई है। इस एनकाउंटर में उन्हें गोली लगी थी, जिसके बाद से उनका इलाज किया जा रहा था।
मेदांता अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल में कई बड़े दुर्दांतों को मार गिराया था। उनके निधन पर यूपी उदास हो गया है। आइए जानते हैं उनकी बहादुरी के किस्से-
शामली में लिखी बहादुरी की कहानी
शामली की धरती ने एक बार फिर बहादुरी और बलिदान की गाथा लिख दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अपनी जान लगाकर बदमाशों को मार गिराया। 54 साल के सुनील कुमार के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। सुनील मेरठ के मसूरी गांव के निवासी थे। 1 सितंबर, 1990 को को यूपी में सिपाही बने। स्पेशल टास्क फोर्स के गठन के बाद 1997 में हरियाणा (मानेसर) में कमांडो कोर्स किया। 1 जनवरी 2009 को वो STF में शामिल हुए थे। 16 साल से STF में थे।
लीडर अरशद को किया ढेर
सुनील कुमार ने 2008 में इनामी बदमाश अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया को मार गिराया था। 2012-13 में सुशील उर्फ मूंछ, बदन सिंह उर्फ बद्दो समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 24 जून 2019 को भौरा कलां को एनकाउंटर में मार गिराया था। 04 मई, 2023 को गैंगस्टर अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिरा चुके थे। जिस अरशद को अभी उन्होंने मार गिराया
24 जून 2019 को भौरा कलां को एनकाउंटर में मार गिराया था। 04 मई, 2023 को गैंगस्टर अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिरा चुके थे। जिस अरशद को अभी उन्होंने मार गिराया उसने 2021 में कग्गा गैंग की कमान संभाली थी। मुकीम काला की मौत के बाद के अरशद ही सारे कुकर्म करता थावह गैंग का लीडर था।



