रायबरेली-हिंदू संगठनों के हस्ताक्षेप के पश्चात तीन नामजद सहित कई दर्जन पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

रायबरेली-हिंदू संगठनों के हस्ताक्षेप के पश्चात तीन नामजद सहित कई दर्जन पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

-:विज्ञापन:-




मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ महराजगंज को सौपी गई जांच की जिम्मेदारी

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते गुरुवार को कस्बा अंतर्गत जगन पुलिया के पास किन्नर समाज द्वारा होली खेले जाने के समारोह के दौरान गैर समुदाय द्वारा हिंदू पक्ष के लोगों पर किए गए जानलेवा हमले में क्षेत्र के हिंदू जन समूह के आक्रोश एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के हस्ताक्षेप के पश्चात गुरुवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा उक्त आक्रोशित जनसमूह की सभी मांगों को दृष्टिगत रखने के पश्चात उक्त मामले में तीन नामजद 1.शीबू पुत्र ताज मोहम्मद, 2. साहिल पुत्र इदरीश, 3. हसनु जागर का पूरा परिवार पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा बछरावां सहित कई दर्जन नाम पता अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गुरुवार की देर शाम जनपद के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। इसके पश्चात उन्होंने उक्त मामले की गंभीरता एवं जन आक्रोश को देखते हुए इस मामले में दर्ज मुकदमे का जांच अधिकारी क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार को बनाया है। विदित हो कि बीते दिवस इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था, फिलहाल अभी उनका गंभीर स्थिति में एम्स रायबरेली में इलाज चल रहा है। वही बीते गुरुवार को कस्बे के अंदर घटित हुई इस घटना ने वर्षों से क्षेत्र में कायम गंगा जमुनी तहजीब की निशानी पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। जिसका नजारा गुरुवार को कस्बे की गलियों से लेकर थाने के परिसर में अंदर तक देखने को मिला। जहां पहुंचे विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस मामले के तार कहीं न कहीं क्षेत्र के तमाम अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से जुड़े हुए बताए हैं और कहां है कि उनकी सह पर ही यह कार्य किया गया है। जिसने गैर समुदाय की पूरी कौम को बदनाम कर दिया है। फिलहाल उक्त घटित हुई घटना के पश्चात कस्बे की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी मामले की गरमा गरमी देखी जा सकती है। चारों तरफ चर्चाओं का दौर शुरू है और लोग उक्त मामले में दोषियों के ऊपर की जाने वाली कठोर कार्यवाही एवं पीड़ितों को मिलने वाले न्याय की उम्मीद पर टक टकी लगाए हुए देख रहे हैं।