रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में लटका, बाल-बाल बचे चालक और क्लीनर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, नींद की मदद से ट्रक को निकाला गया बाहर
रायबरेली- मिलएरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में लटक गया। हादसे के दौरान ट्रक सवार चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में जाकर लटक गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और क्लीनर को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद ट्रक को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को खंती से बाहर निकाला गया।
हादसे के चलते मौके पर कुछ देर तक लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

rexpress 