Politics- चार केंद्रीय मंत्रियों के हवाले 14 सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी,रायबरेली और मैनपुरी पर भाजपा की नजर

Politics- चार केंद्रीय मंत्रियों के हवाले 14 सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी,रायबरेली और मैनपुरी पर भाजपा की नजर
Politics- चार केंद्रीय मंत्रियों के हवाले 14 सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी,रायबरेली और मैनपुरी पर भाजपा की नजर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

लखनऊ: 
लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का दुर्ग रहे आजमगढ़ और रामपुर को ढहाने के बाद भाजपा की नजर रायबरेली और मैनपुरी पर गड़ गई है। पार्टी की ओऱ से 2024 चुनाव के मद्देनजर इन सीटों के अलावा 12 अन्य लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भी इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार केंद्रीय मंत्रियों के कंधों पर 14 सीटों पर जीत दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन चार मंत्रियों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह और राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का नाम शामिल है।

2014 में भी जीती थी 12 सीटें
बीते दिनों हुई बैठक में जिला प्रभारी, जिला संयोजक और विधानसभा क्षेत्र संयोजकों की बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की ओर से कहा गया कि मुरादाबाद, संभल व मैनपुरी पर समाजवादी पार्टी, बिजनौर, अमरोहा, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना, सहारनपुर और श्रावस्ती सीट पर बसपा का कब्जा है। इसी के साथ रायबरेली पर कांग्रेस का कब्जा है। बैठक में कहा गया कि इन सीटों पर मेहनत कर 2024 में फिर से कमल खिलाया जा सकता है। पूर्व में भी मैनपुरी और रायबरेली को छोड़कर अन्य 12 सीटों को 2014 में भाजपा ने जीता था। जिसके बाद अब 2024 में लक्ष्य बनाया जा रहा है कि इन सीटों पर विजय पताका फहराई जाए।

मैनपुरी और रायबरेली पर है खास नजर

मैनपुरी व रायबरेली सीट पर अभी तक चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकी है। जिसके लिहाज से इन सीटों पर कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल की ओर से इन सभी 14 सीटों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी पर बूथवार समीक्षा की जा रही है। इसी के साथ मिशन 2024 को लेकर जीत की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। पार्टी प्रबुद्ध और प्रभावशाली लोगों को भी पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

संघ भी जुटेगा 2024 की तैयारियों में
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक भी पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। बीते दिनों लखनऊ के निराला नगर में हुई बैठक में भी इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। इसी के साथ शताब्दी वर्ष 2024-25 में तहसील मुख्यालय स्तर पर प्रचारक भेजने और ग्राम पंचायत स्तर पर संघ की शाखाओं को शुरू करने को लेकर भी योजना पर चर्चा हुई।