रायबरेली-अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत नाजुक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुरावा नहर कोठी बाईपास पर जलालपुर गांव के पास अज्ञात पिकअप ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि शनिवार दोपहर लगभग 12:00 के आसपास घायल बाइक सवार विजय कुमार पुत्र सत्रोहन लाल उम्र 35 वर्ष निवासी कल्याण खेड़ा हरदोईया नगराम अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त बाईपास होते हुए रायबरेली की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह जलालपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायल अवस्था में उक्त युवक को एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला रेफर कर दिया गया है।

rexpress 