Raibareli-खेतों में काम कर रही वृद्ध महिला को जहरीले जंतु ने काटा हालत गंभीर

Raibareli-खेतों में काम कर रही वृद्ध महिला को जहरीले जंतु ने काटा हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां-रायबरेली-बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नावा गांव में वृद्ध महिला खेतों में धान काटने गई थी, तभी उसके हाथ में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया गंभीर अवस्था में उसे बछरावां अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला स्तर पर किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 2 दिसंबर शुक्रवार 2बजे रामप्यारी पत्नी स्वर्गीय जीवन लाल उम्र 60 वर्ष निवासी बनावा अपने खेतों में धान की फसल काटने के लिए गई थी धान की फसल काटते समय उसके हाथ में किसी जहरीले जंतु द्वारा काट लिया गया, वृद्ध महिला चिल्लाते हुए खेतों से बाहर निकली साथ में अन्य घर के लोग तथा अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया आनन फानन किसानों के द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।