रायबरेली पहुंचे नीरज सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली जिला प्रभारी नीरज सिंह गुरुवार को रायबरेली पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। शहर स्थित अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की और पार्टी की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान नीरज सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पिछली सरकारों पर अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के साथ बहुत ज्यादती हुई।
वहीं, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात किए जाने की चर्चाओं पर नीरज सिंह ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
नीरज सिंह के रायबरेली दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा के नए जिला प्रभारी के प्रथम प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। नीरज सिंह को सितंबर 2026 में रायबरेली का जिला प्रभारी बनाया गया था।

rexpress 