रायबरेली: सपा ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ सप्ताह

रायबरेली: सपा ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ सप्ताह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052996633

रायबरेली- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने शुक्रवार से ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ सप्ताह की शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सपा नेताओं के मुताबिक, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।