रायबरेली: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 10 महीने में 52 की खुली हिस्ट्रीशीट
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 10 महीनों में 52 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस के इस कदम का उद्देश्य चिह्नित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद संबंधित अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस उनके रहन-सहन, गतिविधियों और आपराधिक संलिप्तता से जुड़ी जानकारी पर नजर रखेगी।
पुलिस का मानना है कि अपराधियों की नियमित निगरानी से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
एसपी रवि कुमार के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत पुलिस अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की निगरानी व्यवस्था को सक्रिय किया गया है।

rexpress 