रायबरेली-बांदा-बहराइच हाईवे पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

रायबरेली-बांदा-बहराइच हाईवे पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के बांदा–बहराइच स्टेट हाईवे पर नरबिला पुल के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने व आवागमन कर रहे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 व शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों के अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।