तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र निगोहा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने चावल की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पर सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि बछरावा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी संतोष पुत्र सत्रोहन उम्र 36 वर्ष, मायाराम पुत्र सत्रोहन उम्र 60 वर्ष एवं रामहेत पुत्र रामसनेही उम्र 55 वर्ष निवासी अमावा बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्राली में चावल की बोरियां लादकर दोस्तपुर से बंथरा बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनके ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनका ट्रैक्टर ट्राली पलट गया और उसके नीचे दबकर मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। वहीं मायाराम एवं रामहेत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा मायाराम को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ में जाया गया, वहीं रामहेत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा रामहेत का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं जानकारी प्राप्त हुई है कि निगोहा पुलिस के द्वारा डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है व डीसीएम चालक भी घायल बताया गया है।जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराकर उससे पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी तो जाए तो उनका कहना है कि हादसे का कारण डीसीएम चालक के नींद में आने की वजह है, क्योंकि नींद में आने के कारण ही यह हादसा हुआ है।