रायबरेली ई रिक्शा पलटने से सड़क हादसे का शिकार हुई महिला, हालत गंभीर

रायबरेली ई रिक्शा पलटने से सड़क हादसे का शिकार हुई महिला, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

चंदापुर रायबरेली- मऊ स्थित बैंक से काम निपटाकर घर लौट रही एक महिला ई-रिक्शा पलटने से सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डेपारमऊ गांव के निकट इन्हौना रोड पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद अज्ञात चालक मौके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार डेपारमऊ गांव निवासी श्यामा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी सोभे पासी शुक्रवार की सुबह मऊ बैंक गई थीं। बैंक का कार्य पूरा करने के बाद वह सवारियों से भरे ई-रिक्शा से वापस अपने गांव डेपारमऊ लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के किनारे इन्हौना रोड पर अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में श्यामा देवी ई-रिक्शा के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल महिला को बाहर निकाला और डायल 112 पुलिस तथा एम्बूलैंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक घबराकर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार अज्ञात चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।