रायबरेली-अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध टास्क फोर्स द्वारा रातभर चलाया गया सघन अभियान
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
अवैध खनन व अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही: एडीएम
बछरावा रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध गठित टास्क फोर्स द्वारा बीती रात्रि विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच एवं चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाए गए कई वाहनों को सीज़ किया गया। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस विशेष अभियान में उपजिलाधिकारी महाराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं थाना प्रभारी बछरावा श्याम कुमार पाल उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर एवं कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद की सीमा का उपयोग किसी भी प्रकार के अवैध खनन परिवहन के लिए नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 