रायबरेली : गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, महिला समेत चार घायल

रायबरेली : गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, महिला समेत चार घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने राहत कार्य में मदद की।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग प्रयागराज में गंगा स्नान कर वापस ग्वालियर लौट रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र से गुजरते समय कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि चार लोग घायल हो गए हैं।