रायबरेली-ग्रामीण अंचलों में पेयजल संबंधी शिकायतों/समस्याओं का प्रतिदिन अनुश्रवण एवं त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

रायबरेली-ग्रामीण अंचलों में पेयजल संबंधी शिकायतों/समस्याओं का प्रतिदिन अनुश्रवण एवं त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

-:विज्ञापन:-

 


रायबरेली। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान के कारण गर्मी की भीषणता के दृष्टिगत ग्रामीण अंचलों में जनमानस को स्वच्छ पेयजल की समुचित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पेयजल सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं का प्रतिदिन अनुश्रवण एवं त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, रायबरेली में पेयजल कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसमें विक्रम जैन ग्रा0पं0अधि0, मो०नं० 9918616263 तथा सहयोग हेतु नामित कार्मिक शोभनाथ वर्मा क0आ0, मो०नं० 9838478378 एवं दीपक कुमार स0क0, मो०नं० 9984681894 कार्मिकों की ड्यूटी प्रातः 06:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक लगाई गई है। इसी प्रकार सूर्य प्रकाश जिला परियोजना प्रबंधक, मो०नं० 9140697927 तथा सहयोग हेतु नामित कार्मिक बिजेन्द्र कुमार स0क0 मो०नं० 9198481738, विकास कुमार स0क0 मो०नं० 9455365622 की ड्यूटी अपरान्ह 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगाई गई है। नीरज कटियार ग्रा0प0अधि0, मो०नं० 6386884289 तथा सहयोग हेतु नामित कार्मिक अजय कुमार क0आ0, मो०नं० 9140772086 एवं पवन मौर्या स0क0, मो०नं० 8299842904 कार्मिकों की ड्यूटी रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक लगाई गई है।जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिनके द्वारा पेयजल आदि से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का पंजिका में अंकन करने के साथ उनका निराकरण कराया जायेगा तथा कन्ट्रोल रूम में नामित कर्मचारी के द्वारा प्रतिदिन सायं 05:00 बजे तक जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराया जायेगा।जिला पंचायत राज अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि ग्रामीण अंचलों में पेयजल से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु उपरोक्त कार्मिकों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर स्वयं व स्थल का पूर्ण विवरण सहित समस्या नोट कराएं, ताकि समय से निस्तारण कराया जा सके।