रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में दो गंभीर, किया गया इलाज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां देवपुरी संपर्क मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास पहुरावा नहर कोठी बाईपास के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार नरेंद्र कुमार श्रीकांत उम्र 35 वर्ष निवासी बहादुरपुर, बछरावां से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार राजेंद्र पुत्र आशानाथ उम्र 25 वर्ष की बाइक एवं नरेंद्र कुमार की बाइक में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलो का गंभीर स्थिति में उपचार किया गया है।

rexpress 