रायबरेली-सर्प दंश से महिला की बिगड़ी हालत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव की रहने वाली छाया उम्र 38 पत्नी विनोद बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर कमरे में कुछ कार्य कर रही थी, तभी एक सर्प ने उनके पैर में डस लिया, इसके बाद उनकी चीख पुकार पर घर के बाहर मौजूद अन्य परिजनों की जानकारी हुई तो घर के अंदर गए तो पता चला कि वहां पर एक सर्प मौजूद था, पारिवारिक जनों ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया, जहां डॉक्टर अभय चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर अभय चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है, इलाज जारी है।

rexpress 