रायबरेली - टॉपर छात्रों को मिला 11-11 हजार का प्रोत्साहन चेक

रायबरेली - टॉपर छात्रों को मिला 11-11 हजार का प्रोत्साहन चेक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

जगतपुर, रायबरेली- पंडित जालिपा प्रसाद विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट टॉपर छात्रों को 11-11 हजार रुपये के प्रोत्साहन चेक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि  प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार राय ने कहा कि पिछले वर्ष छात्रों से किया गया वादा आज पूरा हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया के अनावश्यक प्रयोग से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि आवश्यक जानकारी गुरुजनो गूगल व अन्य माध्यमों से प्राप्त करें, लेकिन समय का सदुपयोग पढ़ाई में करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने श्री राय के शिक्षा प्रोत्साहन कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।