रायबरेली दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार मामूली रूप से हुए घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली-पहरेमऊ शाखा प्रबंधक व ओया ग्राम प्रधान की कार की आमने-सामने जोरदार भिडंत में दोनों लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला गया है। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के हसनगंज कें पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार में भारतीय स्टेट बैंक पहरेमऊ के शाखा प्रबंधक तथा दूसरी कार में ओया गांव के प्रधान अशोक यादव सवार थे। दुर्घटना में दोनों सवारो को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौंल रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुए दोनों लोगों का निजी अस्पताल में इलाज कराया है। दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

rexpress 