रायबरेली-अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27 मई 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर टिकरा से आने वाली नहर पटरी के पास से अभियुक्त सुमित कुमार बाजपेई पुत्र उमापति बाजपेई निवासी ग्राम रामपुर टिकरा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को एक अदद अवैध तमंचा 32 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर एवं एक अदद मोटरसाइकिल (वाहन संख्या यूपी 33 सीजे 6225) सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना शिवगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 124/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार पांडे, मुख्य आरक्षी नरेंद्र यादव, आरक्षी अतुल सिंह, आरक्षी गौरव सिंह की महती भूमिका रही।